संवाददाता / उरई-जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन और बेहतर टर्नआउट के साथ सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट एवं परेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए।
शाखाओं और बैरकों का किया निरीक्षण
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं, बैरकों और मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई, रखरखाव, व्यवस्थाओं तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को भी सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।
अर्दली रूम में कर्मचारियों की समस्याओं की ली जानकारी
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मामलों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को लगातार व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।