पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

शिकायतों के न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों से परीक्षण कराते हुए न्यायपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्षेत्राधिकारियों ने भी की जनसुनवाई

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित प्रकरणों में न्यायोचित एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा फरियादियों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *