पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात, 09 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली तथा निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतें सुनीं तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *