पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई

कानपुर देहात | संवाददाता

दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देशित किया कि उनका निस्तारण न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *