कानपुर देहात | संवाददाता
दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परेड में अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल भी कराई गई, जिससे जवानों की कार्यक्षमता और तालमेल को और बेहतर बनाया जा सके।
परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गार्द से संबंधित सभी रजिस्टरों की जांच की। इस दौरान गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।