कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझते हुए संबंधित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली तथा उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर भी प्रभावी निगरानी रखी जाए, जिससे पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने एवं कार्यालय स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनकी समस्याओं का विधिसम्मत समाधान कराया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने अपने कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने, पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।