संवाददाता | कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई एवं न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी पुलिसिंग विभाग की प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।