मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा: नोटिसों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नोटिसों की सुनवाई एवं प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने की और जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार के साथ जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान यह बताया गया कि:

  • कुल नोटिस जनरेट: 2,19,442 (100%)

  • तामील किए गए नोटिस: 1,99,098 (90.73%)

    • माधौगढ़: 63,031 (90.80%)

    • कालपी: 64,266

    • उरई: 71,801

  • सुनवाई की गई नोटिसें: 1,75,338 (79.90%)

    • माधौगढ़: 57,430 (82.73%)

    • कालपी: 55,993 (77.16%)

    • उरई: 61,915 (79.94%)

बैठक में कुछ अधिकारियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई, जबकि जिनकी प्रगति अपेक्षाकृत कम थी, उन्हें नोटिसों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। शेष नोटिसों का त्वरित निस्तारण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक कुल प्राप्त फार्म:

  • फार्म-6: 40,170

  • फार्म-7: 2,367

  • फार्म-8: 9,662

सभी प्राप्त प्रपत्रों का परीक्षण कर उनका निस्तारण 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *