पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों से जुड़े पुलिस अधीक्षक, गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर

संवाददाता | उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन ने जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को समय-समय पर प्रकरण की प्रगति से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आमजन का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनपद पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *