कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों में न्यायोचित एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लोगों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।