संवाददाता
उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से फरियादियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रत्येक प्रकरण का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का निष्पक्षता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। साथ ही लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के साथ-साथ समयसीमा का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।