पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन।

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के निष्पक्ष, उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा फरियादियों को नियमानुसार प्रभावी राहत उपलब्ध कराई जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति पर भी नजर रखी जाए, जिससे आमजन को समय से न्याय एवं पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।

जालौन पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *