पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअली जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई/जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित फरियादियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान निर्धारित समयसीमा के भीतर हो।

इस दौरान क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण गूगल मीट के माध्यम से जुड़े रहे तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *