संवाददाता | उरई/जालौन
उरई/जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने गुरुवार को गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई कर थानों एवं पुलिस कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।
उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।