पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता, उरई/जालौन

जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों और जनसमस्याओं की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *