उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई।
इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतें तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।