पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाएगा।