कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में लूट व चोरी की घटनाओं में शामिल 04 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात पुलिस ने अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना राजपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट, छिनैती एवं चोरी की घटनाओं में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त औरा कार तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 05/06 मई 2026 की रात्रि में थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नंबर प्लेट की सफेद औरा कार में संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नैनपुर पुलिया के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार सवार चारों व्यक्ति भागने लगे।

पुलिस ने मौके पर दो अभियुक्तों—

  • देशराज पुत्र हीरामन पाल निवासी ग्राम कौरू थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात
  • अर्पित यादव पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम कौरू थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात

को पकड़ लिया।

जबकि भाग रहे दो अन्य बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान थाना प्रभारी राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान—

  • शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह निवासी ग्राम जरिहा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात
  • अरुण पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी तिलक नगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया

के रूप में हुई।

बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने—

  • 02 तमंचा 315 बोर
  • 02 जिन्दा कारतूस एवं 03 खोखा कारतूस
  • ₹46,800 नकद
  • पीली धातु के आभूषण एवं कमरबंद
  • लॉक कटर, सब्बल एवं अन्य औजार
  • घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की औरा कार

बरामद की।

पहले भी कर चुके थे लूट की वारदात

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने दिनांक 01/02 मई 2026 की रात थाना राजपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार महिला से तमंचा दिखाकर सोने के आभूषण लूट लिए थे। इस संबंध में थाना राजपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त अरुण यादव पर विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास प्रकाश में आया है।

पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना राजपुर पुलिस टीम के थानाध्यक्ष सनत कुमार, उपनिरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *