पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण के स्थानांतरण आदेश जारी

संवाददाता, उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित में निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार—

  1. प्रभारी निरीक्षक आरटीसी श्री शिवप्रकाश सिंह को थाना रामपुरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  2. प्रभारी निरीक्षक श्री रजत कुमार सिंह, थाना रामपुरा से स्थानांतरित होकर पुलिस लाइन, उरई भेजे गए हैं।
  3. अति0 निरीक्षक श्री भूपेन्द्र कुमार, कोतवाली उरई से स्थानांतरित होकर पुलिस लाइन, उरई में नियुक्त किए गए हैं।
  4. आरक्षी विपिन कुमार, थाना आटा से स्थानांतरित होकर कोतवाली माधौगढ़ में तैनात किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *