संवाददाता, उरई/जालौन
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लें और शिकायतकर्ताओं को समय से उचित न्याय उपलब्ध कराएं।