पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

संवाददाता | कानपुर देहात

दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मामलों में न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *