परिवार परामर्श टीम की पहल से 03 परिवारों में हुआ समझौता, टूटने से बचे रिश्ते

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के विवादों की सुनवाई की गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी एवं अन्य नामित सदस्यों की टीम द्वारा पति-पत्नी तथा उनके परिजनों के मध्य उत्पन्न विवादों पर गंभीरतापूर्वक काउंसलिंग की गई।

परामर्श एवं समझाइश के उपरांत 03 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिससे उनके बिखरने से पहले ही रिश्तों को बचा लिया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी लड़ाई-झगड़ा न करने, पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा प्रेम व सामंजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने का आश्वासन दिया गया।

आपसी सुलह के पश्चात दंपत्ति जोड़ों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पारिवारिक दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने एवं शांतिपूर्ण दांपत्य जीवन जीने के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।

महिला परिवार परामर्श केन्द्र की इस पहल से न केवल परिवारों को टूटने से बचाया गया, बल्कि सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूती मिली।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *