परमिट उल्लंघन और यातायात नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई

संवाददाता | उरई/जालौन

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार द्वारा 20 मई 2026 को जनपद में परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 02 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जबकि 02 अन्य स्लीपर बसों को निरुद्ध करते हुए संकटमोचन मंडी चौकी कालपी रोड उरई में खड़ा कराया गया।

इसके अतिरिक्त सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार एवं वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न स्थानों — जोल्हूपुर मोड़, गोविंदम तिराहा एवं मेडिकल तिराहा — पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हेलमेट का प्रयोग न करने पर 128 वाहन चालकों, सीट बेल्ट न लगाने पर 108 वाहन चालकों, रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने पर 39 वाहन चालकों, नो पार्किंग नियम का उल्लंघन करने पर 20 वाहन चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 04 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *