दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ा, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका का पति एवं ससुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को थाना राजपुर में वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री की शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोप है कि 14/15 अगस्त 2026 की रात ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 92/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत विशाल पुत्र अमर सिंह, अमर सिंह पुत्र मातादीन तथा दो अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 238 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

घर से दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

थाना राजपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र अमर सिंह एवं अमर सिंह पुत्र मातादीन को उनके घर, कस्बा राजपुर, थाना राजपुर क्षेत्र से 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. विशाल पुत्र अमर सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी कस्बा एवं थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात।
  2. अमर सिंह पुत्र मातादीन, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी कस्बा एवं थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त विशाल एवं अमर सिंह का संबंधित मुकदमा ही आपराधिक इतिहास के रूप में दर्ज है—

मु0अ0सं0 92/2026, धारा 85/80(2)/238 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 नीरज कुमार
  • हे0का0 579 विवेक कुमार
  • रि0का0 655 राजा

थाना राजपुर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *