अतिरिक्त दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप
संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात। दहेज हत्या के मामले में मंगलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर अतिरिक्त दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग करने, मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर मु0अ0सं0 325/26 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वांछित चल रहे प्रान्शू शुक्ला (25), जयप्रकाश (57) और मनोरंजनी (56) निवासी द्वारिकागंज, कस्बा झींझक को पुलिस टीम ने शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी झींझक उपनिरीक्षक मोहनवीर, महिला कांस्टेबल निशा और कांस्टेबल लालेन्द्र शामिल रहे।