संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक शिकायतकर्ता के खाते में ₹26,000 की धनराशि वापस कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खनपना, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात निवासी श्री जयबहादुर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के साथ 19 नवंबर 2024 को साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर मोबाइल के माध्यम से यूपीआई (UPI) के जरिए ₹26,000 की ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना गजनेर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता के खाते में पूरी ₹26,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने थाना गजनेर पुलिस एवं कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील
- मोबाइल फोन खो जाने पर तत्काल सीईआईआर (CEIR) पोर्टल अथवा संचार साथी एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।
- यदि ऑनलाइन ठगी के कारण खाते से धनराशि निकल जाए तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
धनराशि वापस कराने वाली थाना गजनेर पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष श्री सनत कुमार
- कांस्टेबल रजत कुमार