संवाददाता
जालौन
थाना आटा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 07 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,00,000 रुपये (लगभग एक लाख रुपये) बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में आगे की जांच भी जारी है।