तहसील अकबरपुर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात की तहसील अकबरपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि फरियादियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों में समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *