जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात | संवाददाता

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए, ताकि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो तथा शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनशिकायत निस्तारण प्रणाली आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *