जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का किया निरीक्षण परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

संवाददाता | उरई/जालौन

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की द्वितीय पाली को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *