संवाददाता | उरई/जालौन
तहसील उरई तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
समाधान दिवस में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।