जालौन में मत्स्य योजनाओं के लिए आवेदन शुरू, 28 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

संवाददाता
उरई/जालौन

जनपद जालौन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य मत्स्य पालन व्यवसाय को प्रोत्साहित करना, मछुआरा समुदाय की आय में वृद्धि करना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

मत्स्य विभाग ने जनपद के पात्र लाभार्थियों से समय रहते आवेदन करने और सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *