जालौन की 574 ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, कार्यालयों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध 09 विकासखंड एवं 05 तहसीलों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की संशोधित मतदाता सूची तैयार

संवाददाता | उरई/जालौन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजीव राज ने बताया कि जनपद जालौन के सभी 09 विकासखंडों एवं 05 तहसीलों के अंतर्गत आने वाली 574 ग्राम पंचायतों के समस्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में आवश्यक संशोधन करने के उपरांत नवीन निर्वाचक नामावली तैयार की गई है।

प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि यदि वे पंचायत निर्वाचक नामावली का अवलोकन करना चाहते हैं तो कार्यालय समय के दौरान संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर उसका निःशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से संशोधित निर्वाचक नामावली तैयार कर सार्वजनिक निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिससे मतदाता सूची संबंधी जानकारी आमजन आसानी से प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *