चैत्र नवरात्रि: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैरागढ़ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद जालौन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना एट क्षेत्र स्थित बैरागढ़ मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारीगण एवं प्रभारीगण को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *