संवाददाता, उरई/जालौन
जालौन। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान इकबाल राईन पुत्र अहमद अली निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर, कोतवाली जालौन, जनपद जालौन के रूप में हुई है।
कोतवाली जालौन पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण की। पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।