थाना कैलिया पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता, उरई/जालौन

जालौन। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जमुना प्रसाद पुत्र लच्छी निवासी ग्राम कुदइया, थाना कैलिया, जनपद जालौन तथा श्रीमती सरमन पत्नी माताप्रसाद निवासी ग्राम कुदइया, थाना कैलिया, जनपद जालौन शामिल हैं।

थाना कैलिया पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण की। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *