थाना आटा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता, उरई/जालौन

जालौन। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तिलकचन्द्र पुत्र बल्देव प्रसाद निवासी ग्राम ददरी, थाना आटा, जनपद जालौन हाल निवासी ग्राम मटरा, थाना कालपी, जनपद जालौन के रूप में हुई है।

थाना आटा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *