एसपी और एएसपी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता / कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भेजते हुए शिकायतों का नियमानुसार न्यायपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। संबंधित अधिकारी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा कार्रवाई की प्रगति की निगरानी भी की जाए।

क्षेत्राधिकारियों ने भी की जनसुनवाई

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *