आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर चर्चा
रामपुरा (जालौन)। माधौगढ़ तहसील के ग्राम ऊटपुरा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता बसपा मंडल जोन प्रभारी एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी महेश कोरी ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना होगा।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और संगठन की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन को विस्तार देने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह भी देखने को मिला। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में कुशवाहा, जगदीश, नरेंद्र, जिला अध्यक्ष डॉ. ब्रज नारायण, जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल, मंझरा विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश, जिला प्रभारी रामचंद्र, सियाराम, रामशरण, सत्यपाल, लखन, रमेश, हुकुम सिंह, मनोज, धीरज, रामस्वरूप, मयंक मस्ताना, देव सिंह पंवार, अरुण सिंह, सुरेश, नरेश, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगमोहन गौतम, मुख्य विधानसभा प्रभारी जगपाल वर्मा, संतोष बोहरा, बाबू राम सिंह, अजय, देवेंद्र सिंह, उमाकांत, रफीक, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।