उरई/जालौन। उरई में सड़क सुरक्षा अभियान के द्वितीय दिवस पर रामेश्वर चौराहा पर हेलमेट वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं दोपहिया वाहन चालकों को कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा आधुनिक रोड सेफ्टी उपायों की जानकारी दी गई, जिससे वे स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकें।
इस अभियान में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार वर्मा एवं प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एकेडमी के डायरेक्टर्स संतोष कुमार निरंजन एवं अनुभव निरंजन के नेतृत्व में किया गया। उनके प्रयासों से यह जनहितकारी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे हमेशा हेलमेट का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं।