जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुवीन (पुत्र रहीश अहमद), निवासी गणेशगंज, उरई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से वांछित/वारंटी चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जालौन पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।