जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त भंवर सिंह कुशवाहा (पुत्र महताव कुशवाहा), निवासी ग्राम जैसारीखुर्द, थाना डकोर, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।