कानपुर देहात पुलिस का सख्त अभियान, 232 वाहनों का चालान

कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद भर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 232 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *