उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात, 14 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *