जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जालौन। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की द्वितीय पाली की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *