आबकारी दुकानों के पांचवें चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, तीन दुकानों का हुआ आवंटन

संवाददाता : कानपुर देहात

कानपुर देहात। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी दुकानों के पांचवें चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

ई-लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत दो देशी मदिरा दुकानों—मुंगीसापुर एवं अलियापुर तथा एक भांग की दुकान—अकबरपुर का आवंटन किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई।

ई-लॉटरी के दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं आवेदक उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई, जिससे आवेदकों को निष्पक्ष चयन प्रक्रिया का विश्वास प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी ने प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही संपन्न कराने पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *