अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

गंभीर प्रकृति के वादों में प्रभावी पैरवी और शत-प्रतिशत गवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात, 06 अगस्त 2026। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंभीर प्रकृति के वादों में प्रभावी पैरवी, शत-प्रतिशत गवाही सुनिश्चित कराने, दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्रवाई तथा स्पीड ट्रायल से संबंधित मामलों में अपेक्षित प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर प्रकृति के मामलों में प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए अभियोजन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी आवश्यक साक्ष्यों एवं गवाहों की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

स्पीड ट्रायल के मामलों में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पीड ट्रायल से संबंधित मामलों में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।

उन्होंने दोषमुक्त मामलों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में नियमानुसार अपील की आवश्यकता हो, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय से कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर मामलों में प्रत्येक स्तर पर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा गवाहों की शत-प्रतिशत गवाही कराने के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद सहित संबंधित अधिकारीगण एवं अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *