अपर पुलिस अधीक्षक ने किया नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उरई/जालौन। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *