अपर पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली का किया निरीक्षण सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं ड्रोन निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा ड्रोन के माध्यम से की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से सुरक्षा प्रबंधों एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नकल अथवा अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत रखने तथा कंट्रोल रूम और ड्रोन निगरानी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त निगरानी में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *