संवाददाता, उरई/जालौन
दिनांक 22 जून 2026 को पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों (पेंशनरों) के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पेंशनरों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी पुलिस विभाग की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।
गोष्ठी के दौरान पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए रखना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा विभाग एवं पेंशनरों के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना रहा।